खेल

मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान

रॉबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस के नए बल्लेबाजी कोच बन गए हैं. IPL 2027 के लिए मुंबई टीम को एकदम नया कोचिंग स्टाफ मिल गया है.

कुछ दिन पहले ही दिग्गज क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड MI के नए हेड कोच बने थे.

मुंबई फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को घोषणा करके बताया कि टीम को नया बल्लेबाजी, फील्डिंग और गेंदबाजी कोच मिल गया है. वहीं धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच के तौर पर नियुक्त किया गया है.

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को स्टेटमेंट जारी किया.

रॉबिन उथप्पा ने बल्लेबाजी कोच के तौर पर कीरोन पोलार्ड की जगह ली है, जो अब MI टीम के हेड कोच बन चुके हैं.

वहीं टीम इंडिया के फील्डिंग कोच रह चुके टी दिलीप ने मुंबई इंडियंस को बतौर फील्डिंग कोच जॉइन कर लिया है.

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर मिचेल मैकलेनेघन गेंदबाजी कोच बने हैं, वहीं पूर्व क्रिकेटर धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच का रोल मिला है.

Mumbai Indians today announced the appointment of Robin Uthappa as Batting Coach, Mitchell McClenaghan as Bowling Coach, T.

Dilip as Fielding Coach and Dhawal Kulkarni as Development Bowling Coach for the upcoming IPL 2027 season.

They will join Head Coach Kieron Pollard as part of a new-look coaching group that brings together a strong understanding of the Mumbai Indians culture, extensive international experience and a shared commitment to developing talent and delivering success.

https://t.co/cA7yI5Khpk Mumbai Indians (@mipaltan) October 30, 2026

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस का कोचिंग स्टाफ

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस एकदम नए कोचिंग स्टाफ के साथ काम करेगी. कीरोन पोलार्ड नए हेड कोच बन गए हैं, यह पोजीशन पहले महेला जयवर्धने संभाल रहे थे

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।