खेल

मुंबई इंडियंस ने कप्तानी की तस्वीर की साफ, IPL 2027 में इस दिग्गज को मिलेगी कमान!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुंबई इंडियंस ने कप्तानी की तस्वीर की साफ, IPL 2027 में इस दिग्गज को मिलेगी कमान!

मुंबई इंडियंस के पास IPL 2027 से पहले कप्तानी को लेकर बड़ी टेंशन है.

पिछले सीजन कमान संभालने वाले हार्दिक पांड्या ट्रेड होकर पंजाब किंग्स में पहुंच चुके हैं. उनकी जगह भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई का हिस्सा बने हैं. हार्दिक के जाने से कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं?

हार्दिक ने एमआई को 5 बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में रिप्लेस किया था.

लेकिन अब 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन से पहले मुंबई ने कप्तानी को लेकर बड़ा हिंट दिया है.

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक खिलाड़ी के हाथ में कैप दिख रहा है. फैंस कैप और हाथ के साथ रोहित शर्मा के नाम का अंदाजा लगा रहे हैं.

हार्दिक के ट्रेड होने के बाद भी हिटमैन के नाम की चर्चा हो रही थी. रोहित को कप्तानी काफी अनुभव है.

हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी सिर्फ हिंट दिया है, कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है.

https://t.co/XuBsxopPnb

Mumbai Indians (@mipaltan) November 25, 2026

तिलक वर्मा भी हो सकते हैं विकल्प

तिलक वर्मा भी कप्तानी के लिए एक विकल्प हो सकते हैं. वह युवा हैं. उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का अनुभव है. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कप्तानी की है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई किस खिलाड़ी पर कप्तानी के लिए मोहर लगाती है.

मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

अर्शदीप सिंह (ट्रेड होकर आए), अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।