मुंबई में जेपी नड्डा ने किया इंडिया केम 2026 का उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
22 अक्टूबर, नई दिल्ली: मुंबई में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने इंडिया केम 2026 का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि ये आयोजन केमिकल सेक्टर के दीर्घकालिक विकास और वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देगा। इसके बाद जे.पी. नड्डा ने बताया कि सरकार रासायनिक उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए अनुकूल माहौल मुहैया करा रही है.
भाव्या रसायन योजना इस क्षेत्र में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगी। बता दें कि तीन दिवसीय सम्मेलन में उद्योग जगत के प्रतिनिधि, नीति निर्माता, निवेशक और वैश्विक हितधारक हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में निवेश बढ़ाना, अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करना और सतत विकास को प्रोत्साहन देना है।
अनुमान है कि भारतीय रासायनिक उद्योग साल 2030 तक 300 अरब डॉलर और 2040 तक एक लाख करोड़ डॉलर का हो सकता है। फोटो- जेपी नड्डा एक्स हैंडल (@JPNadda)