मुंबई में कपल से मारपीट, युवक को लात-घूंसों से पीटा:महिला से भी हाथापाई; गार्डन में फोटो खींचते समय हमला किया, 8 नाबालिगों पर FIR
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुंबई के कुर्ला में फीनिक्स मॉल के पास एक म्युनिसिपल गार्डन में एक युवक और उसकी महिला दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों वहां फोटो खींच रहे थे, तभी आठ नाबालिगों ने उन पर हमला कर दिया। महिला दोस्त के साथ भी हाथापाई की गई। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की पांच धाराओं के तहत 8 नाबालिग लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है। गार्डन में फोटो खींचते समय विवाद हुआ शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह अपनी महिला दोस्त से मिलने घाटकोपर गया था। घटना के समय दोनों एक गार्डन में फोटो खींच रहे थे। इस दौरान युवकों का एक समूह उसकी दोस्त को बार-बार परेशान कर रहा था।
आरोप है कि लड़कों ने दोनों के साथ गाली-गलौज और बहस शुरू कर दी। युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। स्टील की बोतल से युवक के सिर पर हमला शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटा। वीडियो में आरोपी लड़के युवक और महिला पर डंडे से भी हमला करते दिखे।
इस दौरान एक युवक ने स्टील की बोतल से उसके सिर पर वार किया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। इसके बाद वे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। लड़की की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला मुंबई पुलिस के मुताबिक, लड़की की शिकायत के आधार पर घाटकोपर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (किशोर न्याय बोर्ड) के सामने पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। -------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मुंबई-हैदराबाद समेत 3 शहरों के मेटा ऑफिस में तोड़फोड़-हंगामा:4 पर FIR; यूथ कांग्रेस बोली- BJP के कहने पर नेताओं के अकाउंट सस्पेंड किए हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा के ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।
मुंबई पुलिस ने शनिवार को यूथ कांग्रेस के चार नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की। यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को विपक्षी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए जाने के खिलाफ तीन शहरों में मेटा
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुंबई के कुर्ला में फीनिक्स मॉल के पास एक म्युनिसिपल गार्डन में एक युवक और उसकी महिला दोस्त पर आठ नाबालिगों ने हमला किया, जिससे दोनों को लात-घूंसों से पीटा गया और महिला दोस्त से भी हाथापाई हुई। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कारण व्यापक ध्यान आकर्षित कर रही है। इस तरह के सार्वजनिक स्थानों पर नाबालिगों द्वारा हिंसा का बढ़ता चलन समाज में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति चिंताएं बढ़ा रहा है। यह खबर नागरिकों को सतर्क रहने, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने और नाबालिगों के