अपराध

मुंबई लोकल में लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर धक्का दिया:ट्रेन के नीचे आने से हाथ कटा, सिर में 16 टांके आए; आरोपी गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुंबई लोकल में लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर धक्का दिया:ट्रेन के नीचे आने से हाथ कटा, सिर में 16 टांके आए; आरोपी गिरफ्तार

मुंबई की लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 20 साल की लड़की को आरोपी ने ट्रैक पर धक्का दे दिया। ट्रेन की चपेट में आकर उसका हाथ कट गया, जबकि सिर में 16 टांके आए हैं। घटना 4 नवंबर की है। लड़की लोकल ट्रेन में गोरेगांव से नायगांव जा रही थी। आरोप है कि सफर के दौरान जितेंद्र हिरमुखे नाम के आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

जब लड़की ने विरोध किया, तो दोनों के बीच हाथापाई हुई। ट्रेन रुकने पर आरोपी ने लड़की को धक्का दे दिया, जिससे वह दो कोच के बीच गिरी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। VIDEO में पीड़ित बोली- मेरी जिंदगी खराब हो गई पीड़ित ने VIDEO में आपबीती सुनाई। उसने कहा, 'मैं गोरेगांव से ट्रेन में बैठी थी।

मुझे नायगांव स्टेशन उतरना था। ट्रेन में वह मुझे गलत तरीके से छू रहा था। मैंने विरोध किया तो झगड़ा हो गया और मैं नीचे उतर गई। इसके बावजूद वह मुझे छूता रहा। मैंने उनसे कहा कि क्या आपके घर में मां-बहन नहीं है?

वह फिर भी नहीं माना। उसने मुझे गालियां दीं, चप्पल से पीटा और धक्का दे दिया। मेरी पूरी जिंदगी खराब हो गई। मेरे घर की सारी जिम्मेदारी मैं ही संभालती थी। मुझे बस न्याय चाहिए।' AI जनरेटेड 4 स्कैच में समझें पूरा घटनाक्रम परिवार ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए पुलिस ने आरोपी जितेंद्र हिरमुखे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ BNS की धारा 74, 117 और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित के परिवार ने पुलिस जांच पर सवाल उठाया है, उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश से जुड़ी धारा 109 क्यों नहीं लगाई गई?

परिवार ने MNS पदाधिकारियों के साथ रेलवे पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर से मुलाकात की। पुलिस ने जांच के आधार पर जरूरी धाराएं जोड़ने का आश्वासन दिया है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… मुंबई की लोकल ट्रेन में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार:भीड़ के बीच चाकू मारकर भागा था; बारिश में गेट खोलने को लेकर विवाद हुआ था मुंबई में लोकल ट्रेन में दरवाजा खुला रखने को लेकर हुए विवाद में एक यात्री ने दूसरे यात्री की जान ले ली।

मृतक की पहचान 22 साल के मयंक लोहार के रूप में हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना जून महीने में रात करीब 10:42 बजे अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुंबई की लोकल ट्रेन में 20‑वर्षीय लड़की पर छेड़छाड़ और उसके विरोध पर धक्का देने के बाद उसकी चोटें हुईं। यह घटना 4 नवंबर को गोरेगांव से नायगांव जाने वाली ट्रेन में हुई, जहाँ आरोपी जितेंद्र हिरमुखे ने लड़की के साथ अनुचित व्यवहार किया और विरोध पर उसे ट्रैक पर धक्का दिया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति बढ़ती चिंता को दर्शाती है, और ऐसे अपराधों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की माँग को उजागर करती है। इस घटना से आम जनता में सार्वजनिक यातायात में महिलाओं की सु

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।