व्यापार

मुंबई में तेज़ आवाज़ में म्यूजिक बजाने को लेकर तीन भाइयों में विवाद, भाइयों ने पिता और पुत्र को उतारा मौत के घाट

लेखक: admin अंतिम अपडेट: 14 अगस्त 2026 👁️ 10 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुंबई में तेज़ आवाज़ में म्यूजिक बजाने को लेकर तीन भाइयों में विवाद, भाइयों ने पिता और पुत्र को उतारा मौत के घाट

मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक परिवार में तेज म्यूजिक बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि यह हिंसक रूप ले लिया और दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना मुंबई के विक्रोली पश्चिम के पार्क्सइट इलाके के राहुल नगर में हुई, जहां चार सगे भाई एक ही घर में रहते थे। पुलिस के अनुसार, सुनील विश्वकर्मा ने सुबह-सुबह तेज आवाज में म्यूजिक बजाई थी, जिस पर उनके भाइयों सुरेंद्र विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा ने आपत्ति जताई।

जल्द ही भाइयों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि इस झगड़े के दौरान सुरेंद्र और सूरज ने सुनील और उनके परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें सुनील की मौके पर ही मौत हो गई और उनके 14 वर्षीय बेटे श्लोक विश्वकर्मा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

पुलिस ने घटना के सिलसिले में सुरेंद्र और सूरज विश्वकर्मा को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें शक है कि तेज आवाज में संगीत को लेकर हुए झगड़े के अलावा हमले के पीछे कोई और गहरी साजिश या वजह हो सकती है। पुलिस इस मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

स्रोत: Live Times News

A
admin

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।