राजनीति

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजने का किसने किया विरोध? मंत्री ने दिखाया आइना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजने का किसने किया विरोध? मंत्री ने दिखाया आइना

मुंबई में छठ पूजा त्योहार से पहले कुछ रेलवे स्टेशन पर भोजपुरी गाने बजने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस कदम की आलोचना हो रही है.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए रेलवे स्टेशन के अनाउंसमेंट सिस्टम पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

मामला तब सामने आया, जब सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने के बजने का वीडियो वायरल हुआ.

इस पर मराठी भाषा के लोगों और कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज की है.

विरोध में उतरी शिवसेना यूबीटी

शिवसेना यूबीटी की नगर सेविका माधुरी मांजरेकर ने विरोध करते हुए रेलवे प्रशासन से शिकायत की है. साथ ही मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए.

यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए ऐसे आयोजनों पर रोक लगाई जाए.

उन्होंने कहा, 'रेलवे स्टेशन आम यात्रियों की सुविधा के लिए हैं.

सार्वजनिक जगहों पर तेज आजाव में गाने बजाकर यात्रियों को परेशान करना, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर इस तरह की गतिविधिया बंद नहीं हुई, तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा.'

बचाव में उतरे संजय निरुपम

इधर, शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम बचाव में उतर आए हैं.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'छठ के पारंपरिक गीत छठ मइया के भजन हैं. ये भजन मुख्य तौर पर भोजपुरी, मैथिली और मगही बोलियों में गाए जाते हैं. आज से नहीं, हमारी माताएं बहनें हजारों साल से गा रही हैं.

भारतीय रेलवे ने देश के तमाम रेलवे स्टेशनों पर छठ के ये गीत बजाने का पवित्र पर्व शुरु किया है. ये गीत बेंगलुरु,हैदराबाद,पुणे,कोलकाता जैसे हजारों स्टेशनों पर बज रहे हैं.

इसी प्रकार मुंबई के स्टेशनों पर भी ये गीत बज रहे हैं.'

छठ के पारंपरिक गीत छठ मइया के भजन हैं। ये भजन मुख्य तौर पर भोजपुरी, मैथिली और मगही बोलियों में गाए जाते हैं। आज से नहीं, हमारी माताएं बहनें हज़ारों साल से गा रही हैं। भारतीय रेलवे ने देश के तमाम रेलवे स्टेशनों पर छठ के ये गीत बजाने का पवित्र पर्व

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के पूर्व कुछ प्लेटफार्मों पर भोजपुरी गाने बजने से विवाद हुआ। यह विषय रेलवे के अनाउंसमेंट सिस्टम के इस्तेमाल पर केंद्रित है, जहाँ संगीत के चयन पर सवाल उठे। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सांस्कृतिक विविधता और सार्वजनिक स्थानों में संगीत के अधिकारों पर चर्चा को बढ़ाता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि यात्रियों को अलग-अलग भाषाओं के गाने सुनने की उम्मीदें बदलें, और राजनीतिक दलों व समाजिक समूहों के बीच असहमति बढ़े, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था और सांस्कृतिक पहचान

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।