अपराध

मुंबई-बुर्का पहने 2 महिलाओं को अस्पताल के गेट पर रोका:रिश्तेदार से मिलने आईं थीं; बुर्का हटाने की मांग पर महिला पुलिस से बहस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुंबई-बुर्का पहने 2 महिलाओं को अस्पताल के गेट पर रोका:रिश्तेदार से मिलने आईं थीं; बुर्का हटाने की मांग पर महिला पुलिस से बहस

मुंबई के बीएमसी संचालित कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं दो महिलाओं को गेट पर रोकने का मामला सामने आया है। दोनों महिलाएं अस्पताल में अपने रिश्तेदार से मिलने पहुंची थीं। इसी दौरान अस्पताल में तैनात महिला पुलिसकर्मी और महिलाओं के बीच बहस हो गई। घटना का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी ने गेट पर आने वाले लोगों की पहचान की जांच के लिए सुरक्षा संबंधी सावधानियों का हवाला दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई। घटना की 2 तस्वीरें… एडवोकेट ने बुर्का हटाने की मांग का विरोध किया वायरल वीडियो में एडवोकेट जहरा शेख और उनकी एक दोस्त अस्पताल के गेट पर नजर आ रही हैं।

शेख बुर्का हटाने की मांग का विरोध करती दिखाई देती हैं। उनका कहना था कि इस तरह की मांग उनकी गरिमा, निजता और धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार में हस्तक्षेप है। उनके साथ आए एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाया। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को शिकायत नहीं मिली हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है कि अस्पताल में एंट्री से रोकने के लिए कोई लिखित नियम लागू था या घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ही पहचान सत्यापन के लिए ऐसा कदम उठाया था। यह भी सामने नहीं आया है कि अस्पताल की ओर से इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिए जाने की भी जानकारी नहीं है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बहस इस बात पर भी हो रही है कि अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और पहचान जांच के नियम किस तरह लागू किए जाएं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे और किसी व्यक्ति की निजता, गरिमा या धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित न हो।

------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारियों को धमकाया, दोबारा दिखे तो ड्रग्स जेब में डाल दूंगा, आरोपी पर जांच शुरू मुंबई पुलिस के एक जवान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देता दिख रहा है।

वीडियो मुंबई कांग

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुंबई के कूपर अस्पताल के गेट पर बुर्का पहने दो महिलाओं को रोका गया, जिससे पुलिस और महिलाओं के बीच बहस हुई। यह घटना धार्मिक और सुरक्षा नीतियों के बीच संघर्ष को उजागर करती है। इसकी महत्ता इसलिए है क्योंकि यह सार्वजनिक स्थानों में धार्मिक पोशाक पर विवाद और पुलिस के प्रवर्तन तरीकों पर सवाल उठाती है। यदि इस पर चर्चा नहीं हुई, तो समान स्थितियों में समानता और सम्मान की कमी बढ़ सकती है, जिससे सामाजिक विभाजन गहरा सकता है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।