मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन:CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; कहा- वो सबसे बड़े गद्दार; SIR के दौरान देश में 13 करोड़ वोट कटे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 4 बजे से मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है। CJP के कन्वीनर अभिजीत दीपके ने 24 सितंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है।
हालांकि, पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। पूरा विवाद द इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर को आई रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ। इसमें दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि कुछ फैसले उनकी जानकारी के बिना लिए गए।
SIR के दौरान अब तक 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 13.37 करोड़ नाम कम हुए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक देश में कुल 96.88 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, यानी करीब 14.1% वोटर्स के नाम SIR में काटे गए। CJP फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी दीपके ने गुरुवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो अक्टूबर के अंत से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि CJP 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में शामिल नहीं होगी। दीपके ने सवाल किया कि अगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शिवाजी पार्क में राजनीतिक रैली कर सकते हैं, तो CJP वहां प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकती। वहीं, CJP के सह-संयोजक सौरभ दास सौरभ दास ने कहा कि हम अपना विरोध प्रदर्शन मुंबई से शुरू करेंगे, फिर विभिन्न स्थानों पर जाएंगे और अंत में जंतर-मंतर पर पहुंचेंगे।
दोनों आयुक्तों ने 4 बड़े सवाल उठाए… 1.
फॉर्म-6 में बदलाव: नए वोटरों से पिछली SIR लिस्ट में खुद या परिवार के नाम की जानकारी मांगने पर दोनों ने सवाल उठाया। संधू ने इसे गैरकानूनी बताते हुए हटाने की मांग की। 2.
वोटर डेटा का कंट्रोल: दोनों ने सवाल किया कि वोटर डेटाबेस का कंट्रोल दिल्ली में क्यों बढ़ रहा है और राज्यों की पहुंच क्यों सीमित हो रही है। 3.
बंगाल में 16 लाख अपीलें: संधू ने पूछा कि हटाए गए नामों को लेकर करीब 16 लाख अपीलें किसने और किसकी अनुमति से दायर कीं। 4.
गोवा के 97 वोटर: जांच में योग्य पाए गए 97 वोटरों को सॉफ्टवेयर की समस्या के का
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है, जिसे वे देश के सबसे बड़े गद्दार बताते हैं। यह विषय चुनावी अखंडता और चुनाव आयुक्त के कार्यों पर सवाल उठाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि राजनीतिक दलों और जनता का चुनाव आयोग पर कितना भरोसा है, और यदि आयुक्त को इस्तीफा देना पड़े तो चुनाव प्रक्रियाओं में अनिश्चितता बढ़ सकती है। आम जनता पर असर यह हो सकता है कि मतदान अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़े, साथ ही चुनावी प्रक्रिया में