राजनीति

मुंबई प्रोटेस्ट के बाद CJP का क्या है अगला प्लान? आशुतोष रांका का बड़ा खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुंबई प्रोटेस्ट के बाद CJP का क्या है अगला प्लान? आशुतोष रांका का बड़ा खुलासा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने अब मुंबई के बाद दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.

पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है.

उन्होंने लोगों से दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की.

वहीं CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार पद से नहीं हटते हैं तो देशभर से समर्थक दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे.

आशुतोष रांका बोले- यह देश के लिए अहम समय

आशुतोष रांका ने अपने पोस्ट में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए.

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग से जुड़ी मौजूदा व्यवस्था लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रही है और ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग पर पक्षपात के आरोप लग रहे हैं. रांका ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी.

उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार के कारण लाखों भारतीयों को मताधिकार से वंचित किए जाने का आरोप है और इसी मुद्दे पर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन को जंतर-मंतर तक ले जाने का फैसला किया गया है.

उन्होंने 10 अक्टूबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट होने का आह्वान किया.

मुंबई के बाद अब दिल्ली में 'जंतर-मंतर 2.0'

इससे पहले 2 अक्टूबर को CJP ने मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया था.

पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में युवा वहां पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की.

प्रदर्शन के दौरान पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी थी कि अगर ज्ञानेश कुमार पद से नहीं हटे तो 'जंतर-मंतर 2.0' किया जाएगा और देशभर की युवा पीढ़ी को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जाएगा.

दीपके ने बाद में सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाला आंदोलन शांतिपूर्ण होगा और

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।