राज्य

मुरैना: दिमनी में 15 करोड़ रुपये से बनेगा शासकीय महाविद्यालय का नया भवन, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया भूमिपूजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुरैना: दिमनी में 15 करोड़ रुपये से बनेगा शासकीय महाविद्यालय का नया भवन, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया भूमिपूजन

40 हजार वर्गफीट में होगा निर्माण, ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगी उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा;

शहर जाने का समय और आवागमन खर्च भी बचेगा।

मुरैना, अक्टूबर 22: जिले के दिमनी में शासकीय महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण का भूमिपूजन मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से 40 हजार वर्गफीट क्षेत्र में भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

सांदीपनि स्कूलों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में महाविद्यालय भी खोले जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए शहरों की ओर नहीं जाना पड़े। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को दिमनी महाविद्यालय में पढ़ाने की अपील की। सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि नए भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।

इससे विद्यार्थियों और उनके परिजनों का समय और आवागमन पर होने वाला खर्च भी बचेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर, महापौर शारदा राजेंद्र सोलंकी, एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

--------

स्पीच- नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा अध्यक्ष, मध्यप्रदेश

बाइट - नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा अध्यक्ष, मध्यप्रदेश

बाइट -शिवमंगल सिंह तोमर — सांसद, मुरैना बाइट - नागेंद्र सिंह यादव — प्रभारी प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय दिमनी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दिमनी में शासकीय महाविद्यालय के लिए 15 करोड़ रुपये का नया भवन निर्माण किया जाएगा, जिसका भूमिपूजन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। यह कदम ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से है, जिससे उन्हें शहर जाने की दूरी और खर्च कम होगा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में निवेश से क्षेत्रीय विकास और रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा: छात्रों को बेहतर परिसर, कम आवागमन समय और आर्थिक बोझ कम होने से शिक्षा में भागीदारी बढ़

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।