राज्य

मुरैना में लम्पी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुरैना में लम्पी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेज

आठ दिनों में 35 हजार से अधिक गौवंश का वैक्सीनेशन

रात में गौसेवक और पशु चिकित्सा विभाग कर रहे आवारा गौवंश का टीकाकरण

मुरैना, अक्टूबर 01: जिले में गौवंश को लम्पी रोग से बचाने के लिए गौ-सेवकों और पशु चिकित्सा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। बीते आठ दिनों में करीब 35 हजार से अधिक गौवंश का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। अभियान के तहत रात नौ बजे से 12 बजे तक गौ-सेवक आवारा और लावारिश गौवंश को चिन्हित कर वैक्सीनेशन कर रहे हैं। एक रात में 200 से 250 गौवंश के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। जिले में करीब 50 हजार लावारिश, आवारा और पालतू गौवंश के वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। गौसेवकों के इस अभियान में आमजन भी सहयोग कर रहे हैं।

------

बाइट - डॉ. एनपी शर्मा - प्रभारी उप संचालक मुरैना

बाइट - हेमू पंडित - गौसेवक मुरैना

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।