राज्य

मुरली श्रीशंकर ने जीता एशियन गेम्स में रजत पदक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुरली श्रीशंकर ने जीता एशियन गेम्स में रजत पदक

सितंबर 29, नई दिल्ली: एशियन गेम्स में भारत के स्टार लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीतकर एक बार फिर देश का मान बढ़ाया। श्रीशंकर ने 8.07 मीटर की दूरी तय की। केरलम के पलक्कड़ के याकारा के रहने वाले श्रीशंकर का एशियन गेम्स में यह लगातार दूसरा रजत पदक है। श्रीशंकर की कामयाबी पर उनकी मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। श्रीशंकर की मां ने कहा कि उनके बेटे को केरलम से हमेशा भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओलंपिक पदक जीतना श्रीशंकर का लक्ष्य है और वह एक दिन इसे जरूर हासिल करेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।