व्यापार

मुश्किल में स्पाइसजेट, कंपनी कर्जदार, सिर्फ 13 प्लेन बचे:DGCA ने फ्लाइट कैंसिल-लेट होने पर जवाब मांगा; 2019 में देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुश्किल में स्पाइसजेट, कंपनी कर्जदार, सिर्फ 13 प्लेन बचे:DGCA ने फ्लाइट कैंसिल-लेट होने पर जवाब मांगा; 2019 में देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन थी

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने लगातार फ्लाइट कैंसिल होने, देरी और ऑपरेशनल गड़बड़ियों को लेकर स्पाइसजेट को नोटिस जारी किया है। 17 नवंबर को जारी नोटिस में एयरलाइन से 7 दिनों में जवाब मांगा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 में देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी रही स्पाइसजेट के पास अब सिर्फ 13 विमान बचे हैं, जिनमें से 10 से भी कम उड़ान भरने की स्थिति में हैं।

कंपनी पर करीब 35 करोड़ रुपए का कर्ज है। लीज पर विमान देने वाली कंपनियों को पेमेंट नहीं कर पाने के कारण एयरलाइन से कई विमान हटाए गए हैं या ग्राउंडेड हैं। पिछले 9 महीने में कंपनी का मार्केट शेयर 3.9% से घटकर 0.6% हो गया है। इस साल अगस्त और सितंबर में स्पाइसजेट की हर पांच में से एक उड़ान कैंसिल हुई।

DGCA ने इन 7 मामलों में कंपनी से जवाब मांगा 1.

छोटे शहरों के लिए तय उड़ानें नहीं चलाईं: स्पाइसजेट ने 2026 में छोटे और दूरदराज के शहरों के लिए नियमों के मुताबिक उड़ानें संचालित नहीं कीं। DGCA ने इन रूट पर बार-बार नियम तोड़ने की बात कही है।

विंटर शेड्यूल में रोजाना 66 उड़ानों की मंजूरी के बावजूद कंपनी करीब 15 उड़ानें ही चला पा रही थी। यानी मंजूर संख्या की करीब 23% उड़ानें ही ऑपरेट हो रही थीं। 2.

यात्रियों को लगातार परेशानी: उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन से यात्रियों को परेशानी हो रही है। DGCA ने यात्रियों की मदद के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर भी सवाल उठाए हैं। 3.

पहले लगाए गए जुर्माने का भुगतान नहीं किया: DGCA ने 11 मई 2026 को स्पाइसजेट पर जुर्माना लगाया था। कई बार याद दिलाने के बावजूद कंपनी ने इसका भुगतान नहीं किया। हालांकि, जुर्माने की राशि की जानकारी सामने नहीं आई है। 4.

जरूरी बीमा कवर के रिन्यूअल पर सवाल: DGCA ने एयरलाइन के अनिवार्य बीमा कवर को आगे बढ़ाने (रिन्यूअल) को लेकर अनिश्चितता जताई है। ऑपरेशन जारी रखने के लिए यह बीमा जरूरी होता है। 5.

विदेशी विमानन एजेंसियों ने भी शिकायत की: विदेशी विमानन एजेंसियों ने स्पाइसजेट की उड़ानों में गड़बड़ी को लेकर DGCA से चिंता जताई है। ये शिकायतें विदेशों में सर्विस देने वाली कंपनियों को समय पर भुगतान नहीं करने से जुड़ी हैं। 6.

विदेशी उड़ानों के नियमों का पालन नहीं किया: एयरलाइन ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें चलाने के लिए जरूरी शर्तें पूरी नहीं कीं। नियमों के मु

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

स्पाइसजेट, 2019 में भारत की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन, वर्तमान में केवल 13 विमान रखती है, जिनमें से 10 से कम उड़ान भरते हैं। DGCA ने लगातार उड़ान रद्द, देरी और ऑपरेशनल गड़बड़ियों पर नोटिस जारी किया है, 17 नवंबर को 7 दिनों में जवाब देने का आदेश दिया गया। यह विषय विमानन सुरक्षा और नियामक निरीक्षण के महत्व को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बताती है कि कैसे एक प्रमुख एयरलाइन की वित्तीय और परिचालन समस्याएँ नागरिक उड्डयन के नियमों के अनुपालन को प्रभावित करती हैं। आम जनता पर इसका असर उड़ान र

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।