मनोरंजन

मुस्लिम होकर भी रामलीला में एक्टिंग करते थे रजा मुराद, 'राम लखन' से 'बाजी राव मस्तानी' तक में छोड़ी छाप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुस्लिम होकर भी रामलीला में एक्टिंग करते थे रजा मुराद, 'राम लखन' से 'बाजी राव मस्तानी' तक में छोड़ी छाप

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रजा मुराद ने अपने करियर में निगेटिव रोल निभाने के साथ-साथ बड़े पर्दे पर सकारात्मक भूमिकाएं भी निभाई हैं.

आज एक्टर अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. 70 के दशक की शुरुआत में उन्होंने बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. आइए आज उनके बर्थडे पर उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

रामलीला में एक्टिंग करते थे रजा मुराद

रजा मुराद का जन्म मुस्लिम परिवार में 23 नवंबर 1950 को उत्तर प्रदेश के रामपुर में हुआ था.

उन्हें एक्टिंग विरासत में मिली है. उनके पिता मुराद भी अभिनेता थे. ऐसे में रजा को भी शुरू से ही एक्टिंग का शौक रहा.

मुस्लिम परिवार में पैदा होने के बावजूद वो अयोध्या में होने वाली रामलीला में एक्टिंग किया करते थे.

रजा मुराद का कनेक्शन न सिर्फ रामलीला से है, बल्कि उनकी हिंदू धर्म में और प्रभु श्री राम में भी आस्था है. बता दें कि उनका पूरा नाम रजा अली मुराद है.

एक बार उन्होंने कहा था कि उनके नाम के पहले अक्षरों को जोड़ दिया जाए तो ये राम (RAM) बनता है. वहीं एक्टर का जन्म भी रामपुर में ही हुआ.

रजा मुराद को इन फिल्मों ने दिलाई पहचान

महज 15 साल की उम्र में रजा मुराद बड़े पर्दे पर फिल्म 'जौहर-महमूद इन गोवा' (1965) में नजर आए थे.

इसके बाद अभिनेता ने पुणे के 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' (FTII) से ऐक्टंग की ट्रेनिंग ली. फिर वो 972 की फिल्म 'एडवोकेट अशोक' में नजर आए.

साल 1973 में उन्होंने अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसे स्टार्स के साथ फिल्म 'नमक हराम' में काम किया.

रजा मुराद ने साल 1982 की फिल्म 'प्रेम रोग' में विलेन के किरदार से काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

रजा मुराद ने अपने करियर में हिंदी भाषा सहित भोजपुरी, पंजाबी और तेलुगु फिल्मों में भी काफी काम किया और वो 200 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे.

रजा मुराद के पांच दशक से ज्यादा के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में 'राम लखन', 'राम तेरी गंगा मैली', 'त्रिदेव', 'मोहरा' और 'पद्मा

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।