मनोरंजन

ना बुलेटप्रूफ कवर,ना संग में अभिषेक, टाइट सिक्योरिटी में फैंस से मिले अमिताभ बच्चन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ना बुलेटप्रूफ कवर,ना संग में अभिषेक, टाइट सिक्योरिटी में फैंस से मिले अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन की फैन आज भी तगड़ी है. वो 84 साल की उम्र में भी काम कर रहे हैं और दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं.

फैंस भी उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं और उनकी एक झलक पाने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं.

ऐसे में बिग बी हर रविवार को संडे दर्शन में फैंस से जलसा के बाहर मुलाकात करते हैं. वो इस बार भी टाइट सिक्योरिटी में मिलने आए.

दरअसल, अमिताभ बच्चन को ई-मेल के जरिए धमकियां मिली थीं.

जलसा पर आत्मघाती हमले की लगातार धमकियां आ रही थीं, जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया था.

इसके बाद एक्टर बुलेटप्रूफ शीशे से कवर स्टैंड के साथ दिवाली पर फैंस से मिलने के लिए आए थे लेकिन अब उन्हें बिना ग्लास से देखा जा रहा है.

ना बुलेटप्रूफ कवर, ना ही संग में दिखे अभिषेक

अमिताभ बच्चन इस रविवार को धमकियों के बीच बिना बुलेटप्रूफ कवर के स्टैंड पर फैंस से मिलने के लिए आए. वो जलसा के बाहर आए. हालांकि, इस दौरान टाइट सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया था.

एक्टर के घर से जनसैलाब को करीब 20-30 मीटर की दूरी तक मेंटेन किया गया था. जलसा के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया था.

इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन बिना बुलेटप्रूफ कवर के फैंस से मिलने के लिए तो आए साथ ही इस बार अभिषेक बच्चन भी उनकी सिक्योरिटी में नहीं दिखे.

धमकियों के बाद वो लगातार पापा की परछाईं बनकर साथ में नजर आ रहे थे लेकिन इस संडे वो भी नहीं दिखे, हालांकि एक्टर की सिक्योरिटी को काफी टाइट रखा गया था.

दो संदिग्ध शूटर्स को दिल्ली में किया गया अरेस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन को एक महीने में करीब चार बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.

इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्ध को अरेस्ट भी किया, जिन्हें कथित तौर पर शूटर्स ब

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।