राज्य

नए लाभार्थियों को मिला विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नए लाभार्थियों को मिला विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ

15 नवम्बर 2026, पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल में वित्तीय वर्ष 2026-27 में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत नए 2698 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस अवधि में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 2307, किसान पेंशन योजना के अंतर्गत 191 और दिव्यांग पेंशन योजना के माध्यम से 200 लाभार्थियों को पेंशन का लाभ मिला।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। किसी भी पात्र व्यक्ति का आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रहे तथा स्वीकृत लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान निर्धारित समय पर किया जाए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने बताया कि पेंशन लाभार्थियों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के साथ ही पात्रता के अनुरूप नए लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

(

💡 पृष्ठभूमि (Background)

विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 2698 नए लाभार्थियों को पेंशन का लाभ मिला, जिसमें वृद्धावस्था पेंशन 2307, किसान पेंशन 191 और दिव्यांग पेंशन 200 शामिल हैं। यह कदम समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वृद्धों, किसानों और दिव्यांगों के लिए आर्थिक सुरक्षा बढ़ाती है, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि अधिक लोग पेंशन योजनाओं के प्रति जागरूक हों और सरकारी सहायता का लाभ उठाने के ल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।