व्यापार

नए साल से DHL का बड़ा झटका! भारत में 8.9% महंगी होगी शिपमेंट सर्विस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नए साल से DHL का बड़ा झटका! भारत में 8.9% महंगी होगी शिपमेंट सर्विस

पिछले कुछ महीनों में भारत की जनता ने महंगाई की मार खूब देखी है. अब तक भी इसका बोझ जनता उठा रही है.

कुछ दिनों में जहां महंगाई कम होने की उम्मीद थी, तो वहीं अब ये उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है. क्योंकि नए साल से अब विदेशों में सामान भेजना भी काफी महंगा होने वाला है.

DHL एक्सप्रेस ने हाल ही में अपने चार्जेस बढ़ाने का फैसला कर लिया है.

अगर आप भी DHL एक्सप्रेस के जरिए देश-विदेश में सामान या जरूरी दस्तावेज भेजते हैं, तो 1 जनवरी 2027 से इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करना पड़ सकते हैं.

कंपनी ने भारत में अपने शिपमेंट चार्ज 8.9% तक बढ़ाने का ऐलान किया है.

क्यों बढ़ाए जा रहे हैं दाम?

DHL एक्सप्रेस के मुताबिक, शिपमेंट की लागत कई वजहों से बढ़ रही है.

इसमें महंगाई, करेंसी में उतार चढ़ाव और लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री की बढ़ती लागत भी शामिल है.

कंपनी का कहना है कि वो हर साल अपनी कीमतों का रिव्यू करती है, ताकि बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा इसमें शामिल किया जा सके.

इतना ही नहीं बल्कि DHL के ऑपरेशनल खर्च पर कई दूसरी चीजों का भी असर पड़ रहा है.

कंपनी के मुताबिक, ईंधन और ऊर्जा की कीमतें, कर्मचारियों से जुड़ी बढ़ती लागत और प्रशासनिक खर्च बढ़े हैं.

इसके अलावा अलग-अलग देशों में कस्टम नियम, सुरक्षा व्यवस्था और दूसरे रेगुलेटरी नियम लगातार बदल रहे हैं. इन नियमों का पालन करने में भी कंपनियों को एक्स्ट्रा खर्च करना पड़ता है.

ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने पर जोर

DHL एक्सप्रेस के साउथ एशिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आरएस सुब्रमण्यम ने कहा कि कीमतों में ये सालाना बदलाव कंपनी को ग्राहकों को बेहतर और भरोसेमंद सर्विस देने में मदद करेगा.

कंपनी अपने ग्लोबल नेटवर्क, डिजिटल सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यावरण के अनुकूल लॉजिस्टिक्स सिस्टम में भी निवेश कर रही है.

कारोबारियों पर पड़ेगा असर

DHL एक्सप्रेस का इस्तेमाल करने वाले कारोबारी, खासकर जो नियमित रूप से विदेशों में सामान भेजते हैं, उन्हें अगले साल से अपने लॉजिस्टिक्स बजट में

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

DHL एक्सप्रेस ने नए साल से शिपमेंट शुल्क 8.9% बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे भारत से विदेशों में माल भेजने की लागत बढ़ेगी। यह कदम महंगाई के बढ़ते दबाव और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उतार-चढ़ाव के बीच आया है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीधे उपभोक्ताओं और छोटे व्यवसायों की लॉजिस्टिक लागत पर असर डालेगी, जिससे वे अपने खर्चों में समायोजन कर सकें। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि विदेशों में भेजे जाने वाले व्यक्तिगत पैकेज और व्यापारिक शिपमेंट महंगे हो जाएंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय खरीद और निर्या

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।