राज्य

नए तरीके से लौट रहा संयुक्त परिवार का जमाना:एक ही सोसाइटी में अलग-अलग फ्लैट, लाइफ में ज्यादा दखल भी नहीं होता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नए तरीके से लौट रहा संयुक्त परिवार का जमाना:एक ही सोसाइटी में अलग-अलग फ्लैट, लाइफ में ज्यादा दखल भी नहीं होता

कभी संयुक्त परिवार की पहचान एक ही छत के नीचे रहने वाले दादा-दादी, माता-पिता और बच्चों से होती थी। अब शहरों में इसकी नई तस्वीर दिखाई दे रही है। बेटा-बहू और बच्चे एक फ्लैट में, जबकि माता-पिता उसी सोसाइटी की दूसरी मंजिल या बगल की बिल्डिंग में रहते हैं। जरूरत पड़ने पर कुछ मिनट में एक-दूसरे के पास पहुंच सकते हैं, लेकिन खाने, खर्च, मेहमानों और दिनचर्या के फैसले अपने हिसाब से लेते हैं।

महंगे मकान, बच्चों की देखभाल, बुजुर्गों की सुरक्षा और निजी जिंदगी की चाह ने परिवार के इस नए मॉडल को जन्म दिया है। यानी संयुक्त परिवार टूट नहीं रहा, बस उसका पता और रहने का तरीका बदल रहा है। दादा-दादी बच्चों की देखभाल में मदद कर सकते हैं और जरूरत पर उन्हें सहारा मिलता है। युवाओं के जीवन में ज्यादा दखल भी नहीं होता।

दोनों पीढ़ियों को साथ रहने की जरूरत, लेकिन अपनी शर्तों पर बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में रहने वाले अमित और नेहा दोनों नौकरी करते हैं। वे उसी हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं, जहां अमित के माता-पिता का फ्लैट है। उनकी बेटी बेटी अन्वी स्कूल से लौटने के बाद दादा-दादी के साथ रहती है। शाम को अमित और नेहा उसे अपने घर ले आते हैं।

बच्ची को दादा-दादी का साथ मिलता है और माता-पिता को चिंता नहीं रहती। तीज-त्योहार मिलकर मनाते हैं। वीकेंड पर खाना भी साथ ही खाते हैं। अमित-नेहा जैसे कई कपल हैं जो उसी सोसायटी या बिल्डिंग में रहते हैं जिनमें उनके माता-पिता रहते हैं, लेकिन फ्लैट अलग हैं। रिश्ते मजबूत, लेकिन दखल कम, खर्च और जिम्मेदारी बढ़ी इस व्यवस्था में बच्चों को दादा-दादी से पारिवारिक संस्कार और भावनात्मक सुरक्षा मिल सकती है।

बुजुर्गों का अकेलापन घटता है और जरूरत के समय मदद उपलब्ध रहती है। लेकिन दो घरों का रखरखाव, मकान की ईएमआई और घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पास रहने के बावजूद नियमित बातचीत न हो तो भावनात्मक दूरी बनी रह सकती है। हेल्पएज इंडिया की रिपोर्ट इंडिया इंटरजनरेशनल बॉन्ड्स बताती है कि बुजुर्गों और युवाओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव में साथ रहने की अहम भूमिका है।

केवल भौगोलिक नजदीकी नहीं, रोजमर्रा का संपर्क भी जरूरी है। बदलते समय के साथ ये संयुक्त परिवार का नया रूप है जिस तरह से जमाना बदल रहा है, मान्यताएं बदल रही हैं और एडजस्टमेंट के तरीके बदल रहे हैं तो जॉइंट फैमिली का ये नया रूप भी उसी का

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।