राज्य

नगर निगम ने छेड़ा पानी का बिल न देने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की मुहिम, तीन करोड़ से अधिक है बकाया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
नगर निगम ने छेड़ा पानी का बिल न देने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की मुहिम, तीन करोड़ से अधिक है बकाया

अगस्त 03, शिमला (हिमाचल प्रदेश): नगर निगम सोलन में 1386 ऐसे पानी के उपभोक्ता है जो नगर निगम सोलन को पानी का बिल अदा नहीं कर रहे हैं और अब यह राशि 3 करोड़ 20 लाख हो गई है। इनमें कई सरकारी कार्यालय भी ऐसे हैं जो मुफ्त का पानी पी रहे हैं। इनमें सबसे बड़े डिफाल्टर उपायुक्त कार्यालय व अस्पताल है।

अब नगर निगम सोलन ने डिफाल्टरों के पानी के कनेक्शन काटने आरम्भ कर दिए हैं जिसकी शुरूवात हो चुकी है। नगर निगम सोलन की एसडीओ अल्पना ठाकुर ने बताया कि कुल 1386 लोग डिफाल्टर है जो पानी का बिल अदा नहीं कर रहे हैं, जिसकी कुल राशि 3 करोड़ 20 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि अब पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त कार्यालय सहित अस्पताल जैसे कई विभाग है जो पानी का बिल अदा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह भी बिल अदा नहीं करते तो इन बड़े विभागों के भी पानी के कनेक्शन काट दिये जाएंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।