नगर-निगम चुनाव, दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन:वोट मांगने निकलीं विधायक ने बुजुर्ग के साथ किया डांस, 11 सितंबर को मतदान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। 11 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले बुधवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है।स्थानीय नेताओं से लेकर वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता वार्ड-वार्ड पहुंचकर प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांग रहे हैं।
प्रचार के आखिरी दौर में प्रत्याशियों के साथ पार्टी के स्थानीय नेताओं की सक्रियता भी बढ़ गई है। इसी बीच अजमेर दक्षिण से विधायक अनीता भदेल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करती नजर आ रही हैं। वीडियो में विधायक बुजुर्ग वोटर के साथ डांस करते हुए भी दिखाई दे रही हैं और प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं।
दूसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन 9 सितंबर को होगा। इसके बाद 10 सितंबर को अंतिम प्रशिक्षण और निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाएगा। दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में होगी। 35 साल तक के 1.47 लाख वोटर, युवा मतदाताओं पर नजर अजमेर नगर निगम क्षेत्र में कुल 4,33,794 मतदाता हैं।
इनमें 18 से 25 वर्ष की उम्र के 53,140 मतदाता हैं, जबकि 26 से 35 वर्ष के 94,748 मतदाता हैं। इस तरह 35 साल तक की उम्र के कुल 1,47,888 मतदाता चुनावी गणित में अहम भूमिका निभाएंगे। इनमें 18 से 25 साल का युवा वोटर वर्ग खास तौर पर प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है अजमेर में भाजपा के 17-कांग्रेस के 4 उम्मीदवार करोड़पति:कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई मोनिका सबसे अमीर; एक प्रत्याशी ने जीरो दिखाई संपत्ति अब पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजरे...
📡 स्रोत: NewsData.io