राज्य

नगर निगम जयपुर के 4 वार्डों के पुनर्मतदान सम्पन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
नगर निगम जयपुर के 4 वार्डों के पुनर्मतदान सम्पन्न

जयपुर, 16 सितंबर। नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 9, 18, 25 और 34 में बुधवार को पुनर्मतदान शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। इन चार वार्डों के पांच मतदान केन्द्रों पर कुल 69.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि वार्ड संख्या 9 के बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 के बूथ संख्या 343 तथा वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 और 484 पर पुनर्मतदान कराया गया।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 9 में 73.22 प्रतिशत, वार्ड संख्या 18 में 72 प्रतिशत, वार्ड संख्या 25 में 81.63 प्रतिशत तथा वार्ड संख्या 34 में 61.24 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

पांचों मतदान केन्द्रों पर कुल 6,253 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 4,372 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार पुनर्मतदान में कुल 69.92 प्रतिशत मतदान हुआ।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नगर निगम जयपुर के चार वार्डों में पुनर्मतदान का आयोजन हुआ, जिससे मतदाता अपनी राय दोबारा व्यक्त कर सके। यह कदम चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करने और मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उठाया गया है। पुनर्मतदान के माध्यम से चुनावी आंकड़ों की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाती है। यह कदम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें अपने मत के प्रभाव को दोबारा देखने का मौका मिलता है। परिणामस्वरूप, चुनावी परिणामों में पारदर्शिता बढ़ती है और जनता का विश्वास चुनावी व्यवस्था में सुदृढ़ होता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।