नगरीय निकाय चुनाव: नामांकन वापसी का दौर जारी, भाजपा ने जारी किया ‘नगरीय विकास संकल्प पत्र’
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर, 2 सितंबर। राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश की 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों के लिए होने वाले चुनाव में नामांकन वापसी का दौर जारी है। बुधवार को नामांकन वापसी का दिन रहा, हालांकि अभ्यर्थी 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे।
इसके बाद ही चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट होगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। राजनीतिक दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का सिलसिला भी जारी है।
वहीं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इसे ‘नगरीय विकास संकल्प पत्र’ नाम दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जयपुर सांसद मंजू शर्मा व राज्यसभा सासंद घनश्याम तिवाड़ी भी मौजूद रहें। इसमें नगरीय क्षेत्रों के विकास और स्थानीय स्तर पर सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दिए जाने की बात कही गई है।
नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होगी और इसके साथ ही राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों का प्रचार अभियान और अधिक गति पकड़ने की उम्मीद है। वहीं अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता गतिविधियां भी बड़े पैमाने पर आयोजित की जा रही हैं।
बाड़मेर जिले में इसी कड़ी में आदर्श स्टेडियम में महिलाओं के लिए विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को नगरीय निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
पाली में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान दलों के प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी, जिला कलेक्टर रवीन्द्र गोस्वामी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त स्वामी ने मतदान कार्मिकों को अपने दायित्वों का गंभीरता, निष्पक्षता और पूर्ण सजगता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, ताकि मतदान दिवस पर निर्वाचन प्रक्रिया का सफल, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की संख्या और तस्वीर स्पष्ट होगी। इसके साथ ही नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है।
फोटो: पाली
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में 10,245 वार्डों के लिए हो रहे आम चुनाव के दौरान नामांकन वापसी का दौर जारी है। यह प्रक्रिया उम्मीदवारों के अंतिम नामांकन को स्पष्ट करती है और चुनावी मैदान को तय करती है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नामांकन वापसी के बाद ही वास्तविक उम्मीदवारों की सूची स्पष्ट होगी, जिससे मतदाता अपनी पसंद को बेहतर तरीके से पहचान सकें। इससे आम जनता पर असर पड़ेगा क्योंकि चुनाव के परिणाम से नगर विकास योजनाएँ, सार्वजनिक सेवाएँ और स्थानीय नीतियाँ प्रभावित होंगी, और नागरिकों को यह प