अपराध

नागौर में मतदान का उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतारें

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नागौर में मतदान का उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतारें

नागौर जिले में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। 739 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं बिजली, पानी और सड़क जैसे स्थानीय मुद्दे चर्चा में हैं।

नागौर, 22 अक्टूबर। जिले में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। कई गांवों के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं।

जिले की नागौर, खींवसर, पांचौड़ी, श्रीबालाजी-अलाय, जायल, डेह और मूंडवा पंचायत समितियों के आंशिक क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। प्रथम चरण में पंचायत समिति के 120 वार्डों और जिला परिषद के 21 वार्डों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

चुनाव के लिए जिले में कुल 739 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 743 मतदान दल रवाना किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

पंचायत चुनाव के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय समस्याएं भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मतदाता बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी अपेक्षाएं जाहिर कर रहे हैं। कई गांवों में पानी की समस्या प्रमुख मुद्दे के रूप में सामने आई है।

स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और मतदाता गांवों के विकास तथा बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

फिलहाल नागौर जिले में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्वक जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है और प्रशासन का ध्यान सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराने पर है।

बाईट- मोहनराम, युवा मतदाता

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नागौर जिले में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में मतदाता शांतिपूर्वक मतदान कर रहे हैं, जिससे स्थानीय शासन में भागीदारी बढ़ रही है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण लोकतंत्र की मजबूती और जनता की राजनीतिक जागरूकता को दर्शाता है। चुनाव के दौरान बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सेवाओं पर चर्चा होने से मतदाताओं की वास्तविक जरूरतें सामने आती हैं। इस प्रक्रिया से चुनावी नतीजों पर भरोसा बढ़ेगा और भविष्य में नीतियों में सुधार के लिए आधार मिलेगा, जिससे आम जनता को बेहतर सार्वजनिक सेवाएँ और व

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।