नाहन बर्मा पापड़ी सड़क बंद होने से बढ़ी हजारों लोगों की मुश्किलें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 12, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): विधानसभा क्षेत्र नाहन के तहत नाहन सैनवाला बर्मा पापड़ी गुलरिया सड़क पिछले 5 दिनों से ज्यादा याद के लिए औरत है जिसके चलते हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी भूस्खलन के बाद के सड़क यातायात के लिए बंद हो गई थी। 8 अक्तूबर को गुलरिया ढांक के पास भारी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुई नाहन सैनवाला बर्मा पापड़ी गुलरिया सड़क यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई है जिसके चलते लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क बंद होने से क्षेत्र की 6 पंचायतों के हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियां आ रही हैं। मुख्य रूप से यहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों और रोजाना औद्योगिक क्षेत्र जाने वाले कामगारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बार-बार इस स्थान पर भूस्खलन होता है।
ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि यहां समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। हालांकि सड़क बहाली की कोशिश लगातार जारी है मगर इस सड़क का बार-बार बंद होना लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है।