राज्य

नाहन नगर परिषद का जनरल हाउस आयोजित, शहर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
नाहन नगर परिषद का जनरल हाउस आयोजित, शहर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना को किया जाएगा मजबूत: उपमा धीमान

अगस्त 08, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): नाहन शहर की सफाई व्यवस्था और बरसात से बदहाल हुई सड़कों को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद जल्द आवश्यक कदम उठाएंगी। नाहन नगर परिषद का आज जनरल हाउस आयोजित हुआ जिसमें शहर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। नगर परिषद की अध्यक्षा उपमा धीमान ने बताया कि जनरल हाउस में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना को मजबूत करने और बरसात से क्षतिग्रस्त गलियों व सड़कों की जल्द मरम्मत करवाने को लेकर अहम फैसले लिए गए।

उन्होंने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शहरवासियों से सहयोग की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का पालन करते हुए आवश्यक गाइडलाइन जारी की जाएगी जिसका सभी को पालन करना होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।