अपराध

नाहन में पुलिस भर्ती का आज दूसरा दिन, दूसरे दिन 1150 महिला अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक दक्षता परीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नाहन में पुलिस भर्ती का आज दूसरा दिन, दूसरे दिन 1150 महिला अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक दक्षता परीक्षा

भर्ती की पारदर्शिता के मध्य नजर की जा रही वीडियोग्राफी

अक्तूबर 28, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): नाहन में पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आज दूसरा दिन है। भर्ती प्रक्रिया में आज करीब 1150 महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चल रही इस भर्ती प्रक्रिया में 9646 महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन में 27 अक्टूबर से पुलिस भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

5 नवंबर तक चलने वाली इस भर्ती में महिला और पुरुष आरक्षी पदों के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा आयोजित की जा रही है। भर्ती के दूसरे दिन आज करीब 1150 युवतियां ग्राउंड टेस्ट में हिस्सा ले रही हैं। पुलिस विभाग के अनुसार, जिला सिरमौर में महिला और पुरुष आरक्षी पदों के लिए कुल 9646 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

इनमें 3314 महिला और 6331 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया की भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है और हर हर इवेंट की वीडियोग्राफी की जा रही है

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।