राज्य

नाहन के सैनवाला कौलावाला भूड़ पर भारी भूस्खलन, गुलरिया के पास भारी भूस्खलन से सड़क हुई अवरुद्ध

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नाहन के सैनवाला कौलावाला भूड़ पर भारी भूस्खलन, गुलरिया के पास भारी भूस्खलन से सड़क हुई अवरुद्ध

सड़क यातायात के लिए पूर्ण से हुआ बन्द, सड़क बंद होने से क्षेत्र की कई पंचायतें प्रभावित

अक्तूबर 09, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): विधानसभा क्षेत्र नाहन के तहत नाहन-सैनवाला-गुलरिया-कौलावाला भूड़ सड़क भारी भूस्खलन के बाद यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। देर शाम गुलरिया में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा जिससे यह सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने सड़क बहाली की कोशिश से शुरू कर दी है मगर अभी तक सड़क बहाल नहीं हो पाई है वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से विकल्प मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है।

बार-बार भूस्खलन के कारण बन्द हो रही सड़क से खासकर स्कूली बच्चों ,कर्मचारियों और रोजाना औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब की तरफ जाने वाली सैकड़ो लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है बरसात के दौरान भी लगातार यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।