नहर के गणेशजी के दरबार में सजा अन्नकूट, भजनों से गूंजा मंदिर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर के प्राचीन नहर के गणेशजी मंदिर में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव और भजन संध्या का आयोजन हुआ।
जयपुर 18 नवंबर । ब्रह्मपुरी स्थित जयपुर के प्राचीन दक्षिणमुखी श्री नहर के गणेशजी महाराज मंदिर में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव और भजन संध्या का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में आयोजित उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गणपति के दर्शन किए।मंदिर युवाचार्य पं.
मानव शर्मा ने बताया कि सुबह 5:30 बजे मंगला आरती से पहले गजानंद जी महाराज की पूजा-अर्चना कर उन्हें नवीन पोशाक और साफा धारण करवाया गया। शाम 4 बजे भगवान का विभिन्न पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार कर अन्नकूट भोग की झांकी सजाई गई। इसमें गणपति को चूरमा, मीठी लापसी, खीर, मूंग, चौला, बाजरा, चावल, कढ़ी, गट्टे की सब्जी और पूड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया।शाम 5 बजे अन्नकूट भोग आरती हुई।
इसके बाद श्रद्धालुओं को दोने में प्रसादी वितरित की गई। आरती के पश्चात मंदिर परिसर में भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें गोपालसिंह राठौड़, सुरभि चतुर्वेदी, आकांक्षा राव, शालिनी, परवीन मिर्जा, सांवरमल कथक सहित कई कलाकारों ने गणपति के चरणों में भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन आर.डी. अग्रवाल और राजेश आचार्य ने किया। मंदिर महंत परिवार की ओर से सभी कलाकारों का स्वागत किया गया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
नहर के गणेशजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव और भजन संध्या का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम मंदिर के प्राचीन परम्परागत धार्मिक उत्सवों का हिस्सा है, जिसमें श्रद्धालु अन्नकूट अर्पण कर भजन गाते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक एकता को दर्शाती है, और मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को पुनर्जीवित करती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: यह सामाजिक एकजुटता बढ़ाता है, स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहित करता है और सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करता है।