राज्य

नाहरगढ़ में टाइगर शावक स्वस्थ, 13 किलो हुआ वजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नाहरगढ़ में टाइगर शावक स्वस्थ, 13 किलो हुआ वजन

नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बाघिन भक्ति से जन्मे शावक उद्यान में बाघिन भक्ति से 18 अप्रैल को जन्मे बाघ शावक स्वस्थ हैं। शावक के स्वास्थ्य और विकास पर वन्यजीव चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की टीम लगातार की हालत सामान्य है और उसका वजन बढ़कर 13 किलो हो गया है। नियोनेटल केयर यूनिट में 24×7 चिकित्सा निगरानी, हैंड रियरिंग और CCTV से लगातार निगरानी की जा रही है।

जयपुर, 29 सितंबर: टाइगर सफारी नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बाघिन भक्ति से 18 अप्रैल को जन्मे बाघ शावक स्वस्थ हैं। शावक के स्वास्थ्य और विकास पर वन्यजीव चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की टीम लगातार निगरानी रख रही है।

उप वन संरक्षक, वन्यजीव चिड़ियाघर डॉ. आशीष व्यास ने बताया कि बाघिन भक्ति को वर्ष 2024 में वन्यजीव एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत पुणे जू से नाहरगढ़ जैविक उद्यान लाया गया था। वहीं नर बाघ गुलाब को नागपुर चिड़ियाघर से लाकर भक्ति के साथ रखा गया था।

शावक को दूध नहीं पिलाने और उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे नियोनेटल केयर यूनिट, वन्यजीव चिकित्सालय में स्थानांतरित किया गया। यहां उसकी 24×7 चिकित्सा निगरानी के साथ विशेष देखभाल और हैंड रियरिंग की जा रही है।

वर्तमान में शावक की गतिविधियां और व्यवहार सामान्य हैं। उसके विभिन्न चिकित्सा परीक्षणों की रिपोर्ट भी सामान्य आई है। नियोनेटल केयर यूनिट में लाए जाने के बाद उसके वजन में लगातार वृद्धि हुई है और अब उसका वजन 13 किलो हो गया है।

नाहरगढ़ जैविक उद्यान के उपनिदेशक डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि शावक को आवश्यक विटामिन, मिनरल्स और अन्य सप्लीमेंट्स दिए जा रहे हैं। बीमारियों से बचाव के लिए उसका टीकाकरण और डिवर्मिंग भी पूरा किया जा चुका है।

शावक की दैनिक गतिविधियों पर CCTV कैमरों के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है। वर्तमान में उसे चिकन और चिकन सूप दिया जा रहा है। नियोनेटल केयर यूनिट में उसके लिए प्राकृतिक वातावरण तैयार किया गया है, ताकि उसे सुरक्षित और अनुकूल माहौल मिल सके और उसके स्वास्थ्य एवं विकास की लगातार निगरानी की जा सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।