नई दिल्ली : पीएम मोदी ने ESTIC कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
27 अक्टूबर, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इस साल के इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। तीन दिन तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद, नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज, स्टार्टअप और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ एक साथ आए हैं। वे उभरती हुई तकनीकों और भारत की विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे।
इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव में तकनीक और नवाचार की एक बड़ी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है, जिसमें देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों और उभरती हुई तकनीकों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें लगभग 150 डीप-टेक स्टार्टअप के स्टॉल हैं, जो तकनीकी विकास और विभिन्न क्षेत्रों में उनके संभावित उपयोगों को सामने ला रहे हैं।
वैज्ञानिक विकास और उनके व्यावहारिक उपयोगों के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए, इस कॉन्क्लेव में थीम-आधारित वीडियो, तकनीकी प्रदर्शन, वृत्तचित्र, सूचना कियोस्क, और ऑगमेंटेड तथा वर्चुअल रियलिटी के अनुभव शामिल किए गए हैं। वीडियो कैप्शन : पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ESTIC कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया