राज्य

नई दिल्ली: भारत मंडपम में अशोक सिंघल जन्मशताब्दी समारोह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नई दिल्ली: भारत मंडपम में अशोक सिंघल जन्मशताब्दी समारोह

सितंबर 27, नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद विश्वव्यापी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

दिल्ली के भारत मंडपम में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, महामंडलेश्वर परमानंद गिरि जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद की प्रांत अध्यक्ष उपासना अरोड़ा और अशोक सिंघल फाउंडेशन के संयोजक महेश भगचंदका मौजूद रहे।

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अशोक सिंघल जी का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

उन्होंने कहा कि अशोक जी ने अपना पूरा जीवन भारत की संस्कृति, धर्म और राष्ट्रहित के लिए समर्पित कर दिया।

उनका मानना था कि पूरे विश्व में भारत का गौरव तभी स्थापित हो सकता है, जब अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े कलंक को हटाकर वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाए। इसी संकल्प के साथ उन्होंने अपना पूरा जीवन संघर्ष और सेवा में लगा दिया।

वहीं कार्यक्रम में संबोधित करते हुए RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि अशोक सिंघल जी एक संपन्न और सुशिक्षित परिवार से होने के बावजूद उन्होंने देश, समाज, धर्म और मानवता के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। वे अपने जीवन को राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित करने वाले एक आदर्श महापुरुष थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा और अनुकरण का विषय है।

(बाइट- अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री)

(बाइट- दत्तात्रेय होसबाले, सरकार्यवाह, RSS)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।