अपराध

नई दिल्ली-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल अब हफ्ते में 3 दिन चलेगी:कानपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, रूट और समय में हुआ बदलाव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नई दिल्ली-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल अब हफ्ते में 3 दिन चलेगी:कानपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, रूट और समय में हुआ बदलाव

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी की है। पहले यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलने वाली थी, लेकिन अब इसे सप्ताह में तीन दिन संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही मुंबई मंडल के कल्याण-इगतपुरी रेलखंड में कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन के काम के कारण कानपुर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के समय और मार्ग में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को होगा फायदा नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी की गई है। अब यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। पहले ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन किया जाता था। कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन के काम के लिए ब्लॉक मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में कल्याण-इगतपुरी रेलखंड के कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन से जुड़े कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

इसके चलते 9 से 23 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों में कानपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। छह ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि छह ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा.

शिवम शर्मा के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर, सीतापुर और छपरा जाने वाली ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। 6 ट्रेनों का समय बदला ट्रेन संख्या 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को रात 12:35 बजे के बजाय सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। 18 अक्टूबर को यह रात 2:45 बजे और 21, 22 व 23 अक्टूबर को रात 3:30 बजे चलेगी।

ट्रेन संख्या 12107 एलटीटी-सीतापुर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को शाम 4:25 बजे के बजाय 5:35 बजे रवाना होगी। 11079 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को 3:45 बजे के बजाय शाम 5:35 बजे और 22584 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को 4:35 बजे के बजाय शाम 6:05 बजे रवाना होगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।