अपराध

नई दिल्ली में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नई दिल्ली में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक

अक्टूबर 13, नई दिल्ली : नई दिल्ली में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स की तस्करी केवल नशे का कारोबार नहीं, बल्कि युवाओं, समाज और आने वाली पीढ़ियों पर हमला है। उन्होंने गोल्डन ट्रायंगल को 'डेथ ट्रायंगल' बताते हुए कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए सभी सदस्य देशों को समन्वित क्षेत्रीय रणनीति अपनानी होगी। उन्होंने आगाह किया कि ड्रग्स से होने वाली अवैध कमाई संगठित अपराध और आतंकवादी वित्तपोषण को बढ़ावा देती है।

BYTE : AMIT SHAH, HOME MINISTER

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।