नाइजीरिया में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 24 लोगों की मौत, राष्ट्रपति टिनुबू ने जताया दुख
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Nigeria Boat Capsizes: नाइजीरिया में एक बार फिर नाव हादसे ने कई परिवारों को मातम में डाल दिया है.
दक्षिणी नाइजीरिया में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक नाव नदी में पलट गई.
इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि राहत और बचाव दल का तलाशी अभियान जारी है.
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) के प्रवक्ता मंजो एजेकिएल ने बताया कि हादसे के बाद अब तक 24 शव बरामद किए जा चुके हैं. घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान जारी है.
हादसे के समय नाव में सवार सभी लोग एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे.
हादसे के बाद राज्य सरकार ने नाव संचालकों और यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है. वहीं, राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने घटना पर दुख जताया है.
सरकार ने सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की हादसे के बाद बायलसा राज्य सरकार ने नाव संचालकों और यात्रियों से जलमार्गों पर सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.
राज्य की सूचना आयुक्त एबियुवो कोकू-ओबियाई ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि नावों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने, तेज रफ्तार और लापरवाही जैसी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए.
उन्होंने बिना लाइफ जैकेट पहने नाव में सफर नहीं करने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी यात्रा के दौरान किसी की जान जाना स्वीकार्य नहीं है.
राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने जताया दुख नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने हादसे पर शोक जताया है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग इस तरह अपनी जिंदगी खोने के हकदार नहीं थे.
नाइजीरिया में नाव हादसे चिंता का विषय नाइजीरिया में नदियों और जलमार्गों पर नाव पलटने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं.
इन हादसों की प्रमुख वजहों में नावों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना, नावों का खराब रखरखाव और सुरक्षा नियमों की अनदेखी शामिल है.
इससे पहले अगस्त में देश के उत्तर-पश्चिमी सोकोतो राज्य में नाव डूबने से कम से कम 51 लोगों की मौत हुई थी.
वहीं, जनवरी में जिगावा से योबे राज्य जा रही एक नाव पलट गई थी, जिसमें कम से कम 26 लोगों की जान चली गई थी. नाव में किसान और मछुआरे सवार थे.
नाव हादसे के बाद ऑपरेटर फरार, मैनेजर गिरफ्तार नाइजीरिया के बेयेलसा राज्य में नाव दुर्घटना के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है.
पुलिस प्रवक्ता मूसा मोहम्मद के मुताबिक, हादसे के बाद 24 लोगों को सुरक्षित बचाया गया और उन्हें मेडिकल सहायता के लिए ले जाया गया.
हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नाव में कुल कितने यात्री सवार थे और कितने लोग लापता हैं.
नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) के प्रवक्ता मंज़ो एज़ेकी ने बताया कि दुर्घटना के समय नाव अयामा से उकुबी कम्युनिटी की ओर जा रही थी. यह हादसा ओवेइकोरोघा और ओटुआन समुदायों के बीच नदी के जंक्शन पर हुआ.
अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. क्या रही हादसे की वजह? पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में नाव में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई है.
बताया गया कि समस्या का पता चलने पर यात्रियों ने नाव ऑपरेटर से उसे किनारे लगाने के लिए कहा था, लेकिन उसने कथित तौर पर उनकी बात नहीं मानी.
इसके बाद नाव ऑपरेटर मौके से फरार हो गया, जबकि नाव के मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया.
दुर्घटना के बाद बेयेलसा राज्य सरकार ने नाव संचालकों और यात्रियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी है.
राज्य के सूचना आयुक्त एबिउवू कोकू-ओबियाई ने कहा कि नावों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने, तेज रफ्तार और लापरवाही जैसी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए.
उन्होंने यात्रियों से लाइफ जैकेट पहनकर ही सफर करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी यात्रा के लिए जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए.
📡 स्रोत: NewsData.io