अपराध

नक्सलियों पर नकेल, 5 किलो का केन बम, कोडेक वायर और अन्य सामान बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नक्सलियों पर नकेल, 5 किलो का केन बम, कोडेक वायर और अन्य सामान बरामद

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मनसुबे पर फेरा पानी, गिरिडीह के जिरवाबेड़ा जंगल से 5 किलो का केन बम, कोडेक वायर और अन्य सामान बरामद।

Short Headline: नक्सलियों पर नकेल, 5 किलो का केन बम, कोडेक वायर और अन्य सामान बरामद

11 अक्टूबर, गिरिडीह: गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र में पारसनाथ पर्वत की तराई में जिरवाबेड़ा जंगल से 5 किलोग्राम का केन बम, कोडेक वायर और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि नक्सली हिंसक घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटक रखे हुए थे। एएसपी अभियान सुरजीत सिंह और सीआरपीएफ 154 बटालियन ने विस्फोटक बरामद किया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।