राज्य

नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी भारी भीड़

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी भारी भीड़

आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह छह बजे आरती के बाद मां के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ ही घंटों में देशभर से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

नवरात्रि के पहले दिन मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। कई भक्तों ने मंदिर परिसर में हवन और अनुष्ठान कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते मंदिर परिसर के साथ ही अतिरिक्त पार्किंग स्थलों पर भी वाहनों की भीड़ बढ़ने लगी।

नवरात्रि के दौरान दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, भीड़ को व्यवस्थित रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

बाइट - मनोहर, मुख्य पुजारी ---

5 लोअर हेडर

नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

नवरात्रि के पहले दिन हजारों भक्तों ने किए दर्शन

सुबह छह बजे आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन

हवन-अनुष्ठान कर भक्तों ने मां से मांगा आशीर्वाद

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।