अपराध

नालंदा डीएम ने छात्राओं को सिखाया टाइम मैनेजमेंट:बोलीं- सोशल मीडिया-रील में समय न गंवाएं, आत्मनिर्भर बनें; इमरजेंसी कमांड सेंटर भी देखा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नालंदा डीएम ने छात्राओं को सिखाया टाइम मैनेजमेंट:बोलीं- सोशल मीडिया-रील में समय न गंवाएं, आत्मनिर्भर बनें; इमरजेंसी कमांड सेंटर भी देखा

नालंदा की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत अपने कार्यालय कक्ष में जवाहर कन्या उच्च विद्यालय, झींगनगर की छात्राओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और लक्ष्य तय करने, समय का सही इस्तेमाल करने और आत्मनिर्भर बनने को लेकर जरूरी बातें बताईं।

डीएम ने कहा कि हर बालिका के बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहने और उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करने की बात कही। सोशल मीडिया पर समय बर्बाद न करें, लक्ष्य पर ध्यान दें जिलाधिकारी ने छात्राओं को समय की अहमियत समझाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर रील देखने जैसी आदतों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें।

उन्होंने कहा कि सफलता के लिए जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य होना जरूरी है और उसे पाने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। डीएम ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अन्याय या उत्पीड़न को चुपचाप नहीं सहना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत आवाज उठाएं और अपने परिवार या शिक्षकों को इसकी जानकारी दें।

उन्होंने छात्राओं को आपात स्थिति में मदद के लिए महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी। वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली को समझा छात्राओं से सीधे संवाद से पहले उन्हें व्यावहारिक जानकारी देने के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालयों का एक्सपोजर विजिट कराया गया।

छात्राओं ने वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर इसकी कार्यप्रणाली को समझा। उन्हें बताया गया कि वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को एक ही जगह पर कानूनी, चिकित्सीय और परामर्श से जुड़ी सहायता दी जाती है। 491 कैमरों से शहर की सुरक्षा निगरानी देखी इसके बाद छात्राओं को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ले जाया गया।

यहां उन्होंने देखा कि शहर में लगे 491 कैमरों, 15 पब्लिक एड्रेस सिस्टम और 10 इमरजेंसी कॉल बॉक्स के जरिए 24 घंटे सुरक्षा की निगरानी कैसे की जाती है। छात्राओं ने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय की कार्यप्रणाली भी समझी। यहां उन्हें बताया गया कि नागरिकों की समस्याओं को कैसे दर्ज किया जाता है और उनके निपटारे की प्रक्रिया क्या होती है।

अधिकारी और छात्राएं रहीं मौजूद इस मौके पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अर्चना कुमारी, डीपीएम कैलाश कुमार साहू, जिला मिशन समन्वयक राजीव कुमार और विद्यालय की शिक्षिका संजू कुमारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में अंतरा, दिव्यांशी, सोनम, सिमरन, रानी समेत अन्य छात्राएं भी शामिल हुईं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

नालंदा की जिलाधिकारी ने छात्राओं को समय प्रबंधन और आत्मनिर्भरता की शिक्षा दी, जिससे वे भविष्य में आर्थिक स्वतंत्रता पा सकें। यह संदेश हमें यह याद दिलाता है कि शिक्षा और समय का सही उपयोग समाज को आगे बढ़ाने की कुंजी है। यदि किसी को समय बर्बाद करने की आदत है, तो उसे योजनाबद्ध लक्ष्य और अनुशासन से बदलना चाहिए। इस प्रेरणा से हम सभी मिलकर एक सशक्त, स्वावलंबी समाज बना सकते हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।