व्यापार

नाली में कचरा फेंकने पर किया गया चालान, स्वच्छता व्यवस्था एवं ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर नगर पंचायत करसोग की कार्रवाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नाली में कचरा फेंकने पर किया गया चालान, स्वच्छता व्यवस्था एवं ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर नगर पंचायत करसोग की कार्रवाई

सितंबर 24, मंडी (हिमाचल प्रदेश): नगर पंचायत करसोग द्वारा नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा ठोस कचरा प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान करसोग बाजार में नाली में कचरा फेंकने के मामले में संबंधित व्यक्ति का 500 रुपए का चालान किया गया।

नगर पंचायत करसोग के सफाई पर्यवेक्षक विपुल राणा ने निरीक्षण के दौरान नाली में कचरा फेंके जाने का मामला सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति का 500 रुपए का चालान किया। नगर पंचायत द्वारा दुकानदारों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि वे कचरे को नालियों, सड़कों अथवा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें।

सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने से जहां स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है, वहीं नालियों में कचरा जमा होने से जल निकासी व्यवस्था भी बाधित हो सकती है। सभी नागरिक 4-बिन कचरा पृथक्करण व्यवस्था का प्रभावी रूप से उपयोग कर गीले, सूखे व अन्य श्रेणियों के कचरे को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अलग-अलग करके यह कचरा नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को ही सौंपे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।