देश

नमो शक्ति अभियान क्या है? जिसका पीएम मोदी ने अवार्ड जीतने वाले शिक्षकों से बातचीत के दौरान की चर्चा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
नमो शक्ति अभियान क्या है? जिसका पीएम मोदी ने अवार्ड जीतने वाले शिक्षकों से बातचीत के दौरान की चर्चा

PM Modi on Namo Shakti: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यानी (5 सितंबर, 2026) को शिक्षक दिवस के मौके पर नेशनल टीचर्स डे अवार्ड पाने वाले 48 शिक्षकों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने नमो शक्ति अभियान का जिक्र किया.

जिसके तहत ब्रेस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है.

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं काशी का सांसद हूं और मैंने वहां ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूरकता अभियान शुरू किया था और मुझे यह देखकर खुशी होती है कि अब महिलाएं सामने से आकर जांच करवा रही हैं. पहले ऐसा स्थिति नहीं थी.

एक और अच्छा अनुभव एक ही दिन में सबसे ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना रहा. क्या है नमो शक्ति अभियान?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया है. इसके तहत ‘नमो शक्ति रथ’ का संचालन किया जा रहा है.

इसका उद्देश्य महिलाओं में स्तन कैंसर की जल्दी पहचान और मुफ्त घर-घर स्क्रीनिंग के माध्यम से समय रहते उपचार सुनिश्चित करना है.

नमो शक्ति रथ’ पहल में स्तन कैंसर स्क्रीनिंग के लिए एआई-पावर्ड थर्मल इमेजिंग तकनीक (थर्मलाइटिक्स) का उपयोग किया जाता है. यह नॉन-इनवेसिव, रेडिएशन-फ्री और बिना संपर्क की जांच पद्धति है. जिसके तहत नमो शक्ति रथ चलाया जाता है.

गांव-गांव जाकर स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग की जाती है.

नमो शक्ति रथ पहल से महिलाओं में कैंसर की समय पर पहचान, बेहतर फॉलोअप, गुणवत्तापूर्ण उपचार और सामुदायिक विश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई.

यह कार्यक्रम न केवल वाराणसी बल्कि प्रदेश और देश के लिए महिला-केंद्रित निवारक स्वास्थ्य सेवा का एक अनुकरणीय मॉडल बन रहा है. #WATCH | दिल्ली: नेशनल अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों में से एक से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “...मैं काशी का सांसद हूं और मैंने वहां ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया था, और मुझे यह देखकर खुशी होती है कि अब महिलाएं सामने से आकर जांच करवा रही हैं।...

https://t.co/TKsSuOUXAB pic.twitter.com/um9djrhGKJ — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2026

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।