मनोरंजन

नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो... निधन से कुछ दिन पहले गणपति पूजा करते आए थे नजर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो... निधन से कुछ दिन पहले गणपति पूजा करते आए थे नजर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर को 75 वर्ष की आयु में गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ने से निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। इस बीच सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे हाल ही में आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान भक्तिभाव से गणपति पूजा करते दिखाई दे रहे हैं।

गणपति पूजा करते दिखे नाना पाटेकर सामने आए इस भावुक कर देने वाले आखिरी वीडियो में नाना पाटेकर गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर में बप्पा की पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ पंडित जी मौजूद हैं, जो उन्हें विधि-विधान से पूजा संपन्न करा रहे हैं। इसके अलावा, गोवा में उनकी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर की याद में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दर्ज की गई थी।

मुंबई और पुणे के अलावा नाना पाटेकर को गोवा से भी गहरा लगाव था और वे अक्सर वहां समय बिताते थे। इसे भी पढ़ें: अभिनेता Nana Patekar के निधन से देश में शोक की लहर! 'नाम फाउंडेशन' से लेकर पर्दे तक, नेताओं और दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि नाना पाटेकर की आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति गोवा में नाना पाटेकर का आखिरी कार्यक्रम पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की याद में आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। गोवा से उनका गहरा जुड़ाव था और वे मुंबई और पुणे के अलावा वहां भी समय बिताते थे। नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई?

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ.

शेखर सालकर के अनुसार, अभिनेता की मौत सुबह 5:20 बजे गंभीर कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) के कारण हुई। डॉक्टरों ने 45 मिनट तक लगातार CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉ.

सालकर ने कहा, "45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।" अभिनेता की मौत के बाद एक मेडिको-लीगल मामला दर्ज किया गया है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इसे भी पढ़ें: Nana Patekar Death | अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, देर रात आया कार्डियक अरेस्ट, 45 मिनट CPR के बाद भी नहीं बची जान नाना पाटेकर का शानदार फिल्मी सफर नाना पाटेकर का करियर कई दशकों तक हिंदी और मराठी सिनेमा में फैला रहा।

उन्होंने 1978 की ड्रामा फिल्म 'गमन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'क्रांतिवीर', 'अंगार', 'वेलकम', 'अ वेडनेसडे' और 'राजनीति' जैसी कई लोकप्रिय और प्रशंसित फिल्मों में काम किया। इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश लेखक और पूर्व राजनेता Jeffrey Archer का 86 वर्ष की उम्र में निधन सालों तक पाटेकर को उनके काम के लिए कई सम्मान मिले।

उन्हें मिले सम्मानों में नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड, फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड, महाराष्ट्र स्टेट फ़िल्म अवॉर्ड और बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स शामिल थे। Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi VIDEO | Goa: Veteran actor Nana Patekar passes away at 75.

Visuals from the last public event the veteran actor attend in Goa last Sunday. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/ZGgWzRMre1 — Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।