नंदकुमार सिंह चौहान की जयंती पर CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- जनसेवा का संकल्प नई पीढ़ी को करता रहेगा मार्गदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सांसद तथा मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धेय नंदकुमार सिंह चौहान ‘नंदू भैया’ की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि नंदकुमार सिंह चौहान ने विकास और लोक कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और संकल्प सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि नंदू भैया का जनसेवा के प्रति समर्पण और लोगों के कल्याण के लिए किए गए कार्य नई पीढ़ी का निरंतर मार्गदर्शन करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।