राज्य

नरसिहंपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 11 दिसंबर तक प्रस्तुत करें आवेदन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नरसिहंपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 11 दिसंबर तक प्रस्तुत करें आवेदन

विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 11 दिसंबर तक प्रस्तुत करें आवेदन

21 एवं 22 नवंबर को जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर आयोजित होंगे विशेष शिविर, पात्र नागरिक फार्म-6 भरकर करा सकेंगे नाम दर्ज

नरसिहंपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जा चुका है। प्रारूप प्रकाशन के उपरांत 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि निर्धारित की गई है।

निर्वाचक नामावली में पात्र नागरिकों के नाम सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से इस अवधि में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं तथा ऐसे पात्र नागरिक, जिनके नाम किसी कारणवश निर्वाचक नामावली में दर्ज होने से छूट गए हैं, उन्हें नाम जुड़वाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऐसे नागरिक, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं अथवा कर चुके हैं, वे निर्धारित प्रारूप में फार्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने संबंधित मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कर सकते हैं।

मतदाताओं की सुविधा एवं निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 21 एवं 22 नवंबर 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में संबंधित बीएलओ आवश्यक प्रपत्रों सहित उपस्थित रहेंगे तथा पात्र नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें आवेदन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

पात्र नागरिक निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 ऑनलाइन माध्यम से भी प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in अथवा ECINET एप के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है।

डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर ने जिले के समस्त मतदाताओं एवं पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम संबंधित मतदान केन्द्र अथवा बीएलओ के पास उपलब्ध निर्वाचक नामावली में अनिवार्य रूप से जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है अथवा वह एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है, तो आवश्यक दस्तावेजों सहित फार्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर नरसिहंपुर जिले में 2027 के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में है। चुनाव आयोग ने 12 नवंबर 2026 को सूची का प्रारूप जारी किया और 11 दिसंबर तक आवेदन जमा करने का निर्देश दिया। 21 और 22 नवंबर को हर मतदान केन्द्र पर विशेष शिविर आयोजित होंगे, जहाँ पात्र नागरिक फार्म‑6 भरकर नाम दर्ज करा सकेंगे। यह प्रक्रिया मतदाता पंजीकरण को सटीक और समावेशी बनाती है, जिससे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ता है। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि उनके मतदान अधिकार सुरक्षित

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।