राज्य

नरसिंहपुर में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, मंत्रियों ने दिलाया विरासत और विकास का संकल्प

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नरसिंहपुर में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, मंत्रियों ने दिलाया विरासत और विकास का संकल्प

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर नरसिंहपुर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शहर के ऐतिहासिक स्टेडियम ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और राव उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ।

समारोह के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। वहीं, ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगाई गई प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक, पुरातात्विक और प्राकृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन न रहकर जनआंदोलन का रूप लेना चाहिए, ताकि प्रदेश की गौरवशाली विरासत और उपलब्धियों से हर नागरिक जुड़ सके। वहीं, कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने विकसित भारत के संकल्प में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

उन्होंने प्रदेश के विकास और राष्ट्र निर्माण में मध्यप्रदेश की भागीदारी को लेकर अपनी बात रखी। इस तरह नरसिंहपुर में स्थापना दिवस का जिला स्तरीय समारोह प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास के संकल्प को समर्पित रहा।

बाइट – प्रहलाद पटेल, कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन

बाइट – राव उदय प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन

-----

नरसिंहपुर के ऐतिहासिक स्टेडियम ग्राउंड में हुआ जिला स्तरीय आयोजन

मंत्री प्रहलाद पटेल और राव उदय प्रताप सिंह रहे मुख्य अतिथि

हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का वितरित किया गया लाभ

ग्रामीण प्रतिभाओं और स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण

प्रदेश की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और जनआंदोलन बनाने पर जोर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।