नरसिंहपुर- ग्राम गुजरझिरिया में 96 वर्षीय नन्ही बाई को मिला स्वामित्व रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्र में पात्र व्यक्तियों को उनकी संपत्ति का विधिवत अधिकार प्रदान करना है, ताकि वे अपनी संपत्ति का उपयोग सुरक्षित रूप से कर सकें और भविष्य में उससे संबंधित कार्यों में सुविधा प्राप्त कर सकें।
ग्राम गुजरझिरिया में पटवारी श्री सौरभ कौरव द्वारा स्वामित्व रजिस्ट्री की प्रक्रिया में आवश्यक कार्यवाही की गई। स्वामित्व प्रमाण-पत्र मिलने से हितग्राहियों को अपनी संपत्ति के अधिकार का दस्तावेजी प्रमाण प्राप्त होता है। इसके माध्यम से नियमानुसार बैंक ऋण प्राप्त करने, संपत्ति पर निर्माण कराने तथा अन्य संपत्ति संबंधी कार्यों में सुविधा मिल सकती है।
स्वामित्व योजना ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार उपलब्ध कराने के साथ आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र ग्रामीण अपने संपत्ति अधिकारों से वंचित न रहे और उसे योजनाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके।