देश

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष शिविर आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नरसिंहपुर जिला अस्पताल में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष शिविर आयोजित

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच

सुरक्षित प्रसव के लिए महिलाओं को विशेष चिकित्सकीय परामर्श

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अस्पताल लाया गया। यहां महिलाओं की सोनोग्राफी, रक्त और मूत्र की जांच निःशुल्क की गई। जांच में हाई रिस्क प्रेगनेंसी सामने आने पर महिलाओं को विशेष चिकित्सकीय परामर्श, उपचार और भर्ती की सुविधा दी जाती है। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की समय पर देखभाल और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है। लाभार्थियों ने योजना के प्रति आभार व्यक्त किया।

-----

बाइट- शोभावती जाटव, आशा कार्यकर्ता बाइट- डॉ. संयोगिता सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल, नरसिंहपुर

--

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।