व्यापार

नरसिंहपुर - करेली में स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया श्रमदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नरसिंहपुर - करेली में स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छ शहर और स्वस्थ वातावरण के उद्देश्य से नरसिंहपुर जिले के करेली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने अभियान में हिस्सा लेकर शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित किया गया और रेलवे ट्रैक पर भी सफाई की गई।

वीओ-1: करेली के सोमवार बाजार में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया गया। इसके बाद कचरे को शहर से बाहर भिजवाया गया। अभियान के तहत रेलवे ट्रैक की भी साफ-सफाई की गई। नगर पालिका के अधिकारियों, पार्षदों और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

बाइट – संदीप ममार, प्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष, करेली

वीओ-2: नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप ममार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर को स्वच्छ रखने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने नागरिकों से पॉलिथीन और डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीकांत पाटर और पार्षद खालिद कुरैशी ने भी अभियान में सहभागिता की।

-------- बाइट – श्रीकांत पाटर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, करेली

बाइट – खालिद कुरैशी, पार्षद, नगर पालिका परिषद, करेली

वीओ फायनल – करेली के सफाई अभियान में शामिल नागरिकों ने भी स्वच्छ भारत अभियान को महत्वपूर्ण पहल बताते हुए शहर को साफ-सुथरा रखने में निरंतर सहयोग देने की बात कही। स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सहभागिता से ही स्वच्छ शहर का लक्ष्य पूरा हो सकता है। करेली से शैलेंद्र शर्मा के साथ ब्यूरो रिपोर्ट डीडी न्यूज भोपाल।

· नरसिंहपुर के करेली में स्वच्छता सेवा अभियान के तहत सफाई

· सोमवार बाजार में गीले और सूखे कचरे का किया गया पृथक्करण

· रेलवे ट्रैक पर भी नागरिकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

· पॉलिथीन और डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने की अपील

💡 पृष्ठभूमि (Background)

करेली में स्वच्छता अभियान का उद्देश्य शहर को साफ़ और स्वस्थ बनाना है, जिसमें नगर पालिका के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने मिलकर गीले और सूखे कचरे को अलग किया तथा रेलवे ट्रैक की सफ़ाई भी की। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्थानीय शासन की सक्रिय भागीदारी और नागरिक जागरूकता को दर्शाती है, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय मानदंडों में सुधार संभव है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: साफ़ बाजार, बेहतर स्वच्छता, रोगों का कम जोखिम और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।