नरसिंहपुर- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत तिन्सरा का किया निरीक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री नागेश ने ग्राम पंचायत में संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें तथा आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने, लोगों को शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश देते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री नागेश ने शांतिधाम परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने और गांव में हरित वातावरण विकसित करने का संदेश दिया गया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। इस दौरान सरपंच ग्राम पंचायत तिंसरा, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर नरसिंहपुर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत तिन्सरा के निरीक्षण के बारे में है। यह विषय स्थानीय शासन और योजनाओं के कार्यान्वयन पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकार ग्रामीण स्तर पर अपनी योजनाओं का निरीक्षण कर रही है और समय पर लाभ पहुँचाने की कोशिश कर रही है। इससे आम जनता पर असर यह हो सकता है कि योजनाओं के लाभार्थी जल्द और सटीक रूप से सहायता प्राप्त कर सकें, जिससे ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण में सुधार की उम्मीद है।