अपराध

नरसिंहपुर- नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नरसिंहपुर- नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर रजनी सिंह के मार्गदर्शन में ऋतु रंगशाला द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के अंतर्गत गोटेगांव स्थित सांदीपनि विद्यालय एवं ठाकुर निरंजन सिंह महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने प्रभावी अभिनय एवं संवाद के माध्यम से साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्कता तथा नशे से होने वाले सामाजिक एवं व्यक्तिगत दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों और नवयुवकों को साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने परिवार एवं समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने जागरूकता कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक, सतर्क एवं जिम्मेदार नागरिक बनाते हुए साइबर अपराध से सुरक्षित समाज और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

नरसिंहपुर के नुक्कड़ नाटक ने युवाओं को नशा और साइबर अपराध से दूर रहने की प्रेरणा दी। यह दिखाता है कि कलात्मक संवाद से समाज में जागरूकता फैल सकती है। नशे के दुष्प्रभावों और ऑनलाइन धोखों से बचने के लिए हमें स्वयं को शिक्षित करना चाहिए और अपने परिवार व मित्रों को भी इस दिशा में प्रेरित करना चाहिए। साथ मिलकर हम एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।