खेल

नरसिंहपुर- राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नरसिंहपुर- राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण

श्रीमती स्थापक ने कहा कि बेटियां आज शिक्षा, खेल, कला, तकनीक और प्रौद्योगिकी सहित हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। छात्राएं अपनी प्रतिभा को पहचानें, लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करें।छात्राओं को प्रेरित करते हुए श्रीमती स्थापक ने रामचरितमानस के चरित्रों का उदाहरण दिया। उन्होंने सकारात्मक चिंतन, सही आचरण, साहस, सजगता और निरंतर प्रयास को सफलता का आधार बताया।

संवाद के दौरान उन्होंने छात्राओं की विषयवार रुचियों की जानकारी ली। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाली छात्राओं की सराहना की, वहीं अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं आने वाली छात्राओं को निराश न होकर अपनी कमियों को पहचानने और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई।

निरीक्षण के दौरान भोजन कक्ष, आवास, स्वच्छता और पढ़ाई से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। श्रीमती स्थापक ने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे खुलकर अपनी बात रखें। श्रीमती निशा सोनी ने छात्राओं के लिए टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित कराने का सुझाव दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।